फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 महिला समेत 42 मिले संक्रमित, 133 को किया डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शनिवार के बाद रविवार का दिन भी कोरोना संक्रमण के हिसाब से राहत भरा दिन रहा। लगभग डेढ़ माह बाद सबसे कम 42 संक्रमित मिले। रविवार को 133 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 860 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को 42 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 634 हो चुकी है। रविवार को 133 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 86 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 28 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में तीन मरीज है। 694 लोग होम आइसोलेशन में है। 85 दूसरे जिले में भर्ती हैं। 50 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को दो हजार 330 की रिपोर्ट आई है। 42 संक्रमितों में 28 पुरुष और 14 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 80 हजार 280 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 78 हजार 390 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 890 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 87हजार 489 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 434 हाटस्पाट है।
विज्ञापन

--
संक्रमित मिले- 42
स्वस्थ हुए- 133
आज मौत- 00
कुल संक्रमित- 10634
अब तक स्वस्थ- 9688
अब तक मौत- 86
एक्टिव केस- 860
हाट स्पाट- 434
एल-टू-आइसोलेशन- 28
होम आइसोलेशन- 694
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें