फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के जरैला गांव में बृहस्पतिवार की रात युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार नामजद हत्यारोपियों में से दो को जरैला गांव के पास से रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। युवक की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश व जुआ खेलते समय हुए विवाद बताया जा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात जरैला गांव निवासी शुकरू प्रसाद बिंद (32) की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। उसके भाई अरुण कुमार ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद हत्यारोपियों में से पुलिस ने रविवार को जरैला गांव के पास से त्रिवेणी प्रसाद व जवाहर पुत्रगण जयमंगल बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हत्या का कारण पुरानी रंजिश व ताश खेलते समय हुए विवाद में ईंट से सिर कूंच कर हत्या करना बता रहे हैं। फिर भी अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि नामजद के अलावा हत्या में शामिल एक अन्य भी पुलिस की घेरे बंदी में है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। शेष बचे दो नामजद को भी गिरफ्तार करने के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें