मिर्जापुर। भारतीय छात्रसंघ भारत ने बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी पर नियम विरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपकर जांच की मांग की। भारतीय छात्र संघ भारत के प्रदेश अध्यक्ष राजमणि दुबे ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचारियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
आरोप लगाया कि विभाग में कई सालों से कई लिपिक तैनात हैं जिनको अभी तक हटाया नहीं गया है। उन्होंने सीएमओ से तत्काल कई सालों से एक जगह जमे लिपिकों का स्थानांतरण करने की मांग की। पत्रक देने वालों में दिलीप सिंह गहरवार, फहीम खान, धनंजय उपाध्याय, रामराज जायसवाल, विनीत कुमार दुबे, रत्नेश कुमार विश्वकर्मा, शिवाशंकर शुक्ला, मतीन अहमद, हैदर अली आदि रहे।