फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती के दस्तोवजों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों, लंबाई, चेस्ट व वेट की जांच गुरुवार से शुरू होगी। सुबह सात बजे से अभ्यर्थियों की होने वाली जांच के लिए तीन टीमों को गठित किया गया है। जांच के दौरान प्रतिदिन मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के साढ़े चार सौ अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में शामिल महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू हो गई है। गुरुवार की सुबह सात बजे से नगर के पुलिस लाइन में जांच प्रक्रिया शुरू होगी। जांच टीम का नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय को बनाया गया है। टीम में एसडीएम सदर, सीओ लाइन, शिक्षा विभाग तथा एक शाखा कंपनी के अधिकारी शामिल रहेंगे। जांच के दौरान प्रतिदिन मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र के तीन बैचों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें मिर्जापुर के अभ्यर्थियों की जांच आरआई कार्यालय के सामने होगी जबकि भदोही और सोनभद्र के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पुलिस लाइन के मनोरंजन गृह में होगा। प्रत्येक बैच में एक एक जिले के 50 अथ्यर्थी शामिल रहेंगे। जांच के दौरान दस्तावेजों के अलावा हाईट, चेस्ट व वेट की जांच होगी।

नोडल अधिकारी करेंगेे गठित जांच टीम की निगरानी
पुलिस भर्ती में शामिल अथ्यर्थियों की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। इसमें पुलिस के अलावा, प्रशासन, शिक्षा विभाग तथा तहसील प्रशासन के लोग शामिल रहेंगे। एक टीम उनके दस्तावेजों की जांच करेगी, दूसरी हाईट व चेस्ट तथा वेट की जांच करेगी तथा तीसरी जाति प्रमाण पत्रों की जांच करेगी। इन सारी टीमों की निगरानी एएसपी नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें