फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक पानी छोड़ने से आवाजाही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। बुधवार की सुबह अहरौरा जलाशय के गेट को सिर्फ दो फीट तक खोलने से जहां कई बीघा खेत जलमग्न हो गया, वहीं अहरौरा-चकिया मुख्य मार्ग पर बना पुल पानी से डूब गया है। सड़क पर पानी अधिक होने से एक ट्रक फंस गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। चालक ट्रक को बीच में छोड़कर चला गया। जिससे पुल के दोनों तरफ अहरौरा से चकिया जाने वाले वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सिंचाई के लिए अहरौरा जलाशय के सुलुस गेट को दो फीट तक खोल दिए जाने से पानी तेज बहाव के साथ नहरों में जाने लगा। जलाशय से पानी अधिक मात्रा में छोड़े जाने से नहर लबालब हो गई, जिससे क्षेत्र के लकुरा, बीबी पोखर, डकहीं और सीयूर सहित कई गांवों तक पानी प्रवेश कर गया। मदारपुर के समीप स्थित पुल निर्माणाधीन होने से पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। जलाशय से पानी छोड़े जाने से क्षेत्र के सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गये, वहीं पानी अधिक मात्रा में होने की वजह से अहरौरा चकिया मुख्य मार्ग पर मदारपुर गांव के पास पुल पूरी तरह से जलमग्न हो गया और पुल पर चार फीट से अधिक पानी बहने लगा। इसी दौरान पुल से गुजर रहा एक ट्रक वहीं पर फंस गया। पुल के दोनों तरफ कुछ समय बाद अहरौरा से होकर चकिया की तरफ जाने वाली गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि क्षेत्र के खेतों में लगे फसल की सिंचाई के लिए जलाशय के सुलुस गेट को खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें