फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से नाराज स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां । चार माह का वेतन न मिलने से नाराज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के सात डाक्टरों ने सोमवार को ओपीडी सेवा ठप कर दी और हड़ताल पर चले गए। इससे चिकित्सकीय सेवा ठप हो गई और मरीजों तथा तीमारदारों को उपचार के लिए भटकना पड़ा। तमाम मरीजों ने अप्रशिक्षित चिकित्सकों का सहारा लिया। सात डाक्टर और 12 कर्मचारी अस्पताल में मौजूद रहेंगे लेकिन ओपीडी में काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कछवां स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डाक्टरों व कर्मचारियों ने कार्यालय से एक लिपिक पर आरोप लगाया है कि वेतन लगाने के नाम पर प्रत्येक माह धन उगाही की जाती है। जो उनकी बात मानता है उसका वेतन बना दिया जाता है और जो नहीं मानता है उसका वेतन लटका दिया जाता है। कहा कि चार माह का वेतन नहीं बनाया गया है जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से बच्चों की पढ़ाई व लिखाई प्रभावित हो रही है। जब तक लिपिक के ऊपर कार्यवाही नहीं होती है तब तक ओपीडी सेवा ठप रहेगी। चिकित्सा अधीक्षक डा. सीबी पटेल ने बताया कि वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। एक दो दिन में वेतन सभी कर्मचारियों का आ जाएगा। लिपिक द्वारा पैसा मांगने की शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें