फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के लिए प्रधान द्वारा पैसा मांगने से ग्रामीण नाराज

विज्ञापन
शेरवा ब्लाक पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
शेरवां। विकास खंड जमालपुर के ग्राम पंचायत डूही कलाखुर्द के दर्जनों लोगों ने खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण आवास के नाम पर पैसे की मांग करने से नाराज थे। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड जमालपुर के डूही कला खुर्द गांव के लोगों ने 19 प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 50 हजार रुपये की मांगने का आरोप प्रधान पर लगायां। जिससे परेशान पात्र अभ्यर्थी सोमवार को खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण काशी बियार ने बताया कि प्रधान के भाई से पांच रुपये प्रति सैकड़े के हिसाब से ब्याज दर पर 20 हजार रुपये दिया है और मांगने पर अपात्र घोषित कर दिया गया है। इसी प्रकार अशोक गुप्ता, काशी नाथ, भूपत सिंह, बलिराम सिंह, टेंगरी सिंह, रेखा, संजय, बिंदा, बब्बन ने प्रधान व सेक्रेटरी पर आवास के नाम पर पैसा मांगने का आरोप विकास खंड के कुछ लोगों पर लगाया। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर डूही कला गांव के अशोक गुप्ता ने आरोप लगाया कि सेक्रेटरी शिवम चौधरी को प्रार्थना पत्र देने पहुंचा तो प्रार्थनापत्र फाड़कर फेंक दिया गया। शिकायत पर खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने सेक्रेटरी को कड़ी फटकार लगाई। इस संबंध में ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि आरोप राजनैतिक साजिश के तहत लगाया जा रहा है। आवास के नाम पर किसी से पैसे की मांग नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें