फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर श्रद्घांजलि

विज्ञापन
पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। शहीद उद्यान में बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालयों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में महात्मा गांधी का अहिंसा का विचार पूरे विश्व में प्रासंगिक है। कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर बापू के के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि व शहादत दिवस नारघाट स्थित शहीद उद्यान में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर गोष्ठी हुई। इसमें महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। कहा कि मानवता बापू जी का सबसे बड़ा धर्म था। इस अवसर पर स्वरूप सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजन निषाद, संतोष यादव, विजय सागर, लक्ष्मण कसेरा, आकाश सोनकर, कपूर चंद, झुग्गी लाल, उपमन्यु सिंह, छविनाथ आदि मौजूद रहे। पतंजलि योग समिति एवं विंध्य योग सेवा धाम के तत्वावधान में नारघाट स्थित शहीद उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान भोलानाथ ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए न जाने कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं। उनकी बदौलत हम आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं। मुख्य महिला केंद्रीय प्रभारी संगीता व्यास ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर भारत को आजादी दिलाई। सुनीता मिश्रा ने कहा कि हमें राष्ट्रपिता के बताए गए रास्ते पर चलना होगा, जिससे की समाज में बदलाव हो सके। इस अवसर पर काजल मिश्रा, उपासना पांडेय, योगाचार्य ज्वाला, हनुमान दास, राजेंद्र गोयनका, अलंकृत अवस्थी, दिव्यांस, लखन अग्रवाल, प्रवीण आर्य, गर्वित, प्रीति आदि उपस्थित रहे। उधर, तरकापुर स्थित नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में शहीद दिवस मनाया गया। गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण व कैंडिल जला कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जिला युवा समन्वयक शमीम, विद्यासागर, शिवानंद चौधरी, शशांक शेखर, अंजलि, सुधा, मुस्कान, पूनम निषाद आदि रहे। रमईपट्टी स्थित स्मार्ट किड्स शांति बालवाड़ी एवं बाल निकेतन स्कूल में शहीद दिवस मद्यपान निषेध के आह्वान के साथ मनाया गया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य साईमा खान, प्रियंका, आरती, निधि, काजल, राहुल आदि रहे। ग्रामीणांचलों में भी गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। सीखड़ ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी के मुंदीपुर कार्यालय पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुनाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई। राजेश मिश्रा, दिलीप पाठक, गोपीनाथ मिश्रा, मंशा राम पाठक आदि रहे। नरायनपुर में महामंत्री उमाकांत सिंह के नेतृत्व में हुई गोष्ठी में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय, शोभनाथ मास्टर, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें