फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे तक जमा रहा मिर्जापुर औराई मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शास्त्री सेतु पर सोमवार की शाम पांच बजे एक ट्रक खराब होने के चलते जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे से लोगों के जाम में फंसे होने की जानकारी होने पर कटरा एवं चील्ह पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खोलने में जुट गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम नहीं खुल पाया था।
विज्ञापन

बता दें कि औराई की ओर से मिर्जापुर आते समय एक ट्रक सोमवार की शाम करीब पांच बजे शास्त्री पुल पर अचानक खराब हो गया। पुल के बीच में ट्रक खराब होने से सड़क जाम हो गया। देखते ही देखते ही मिर्जापुर-औराई मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नटवां से औराई तक लगे जाम में कई वाहन फंस गए। यात्री जाम में फंसने के कारण परेशान होने लगे। शाम पांच से रात आठ बजे तक मार्ग जाम रहा। इसकी जानकारी होने पर कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, उपनिरीक्षक योगेश यादव एवं चील्ह थानाध्यक्ष संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खोलवाने में जुट गए, लेकिन रात आठ बजे तक जाम नहीं खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें