मड़िहान।विद्युत उपकेंद्र मड़िहान में सिरसी सेकेंड फीडर चालू करते समय करेंट की चपेट में आने ले शनिवार की सुबह नौ बजे एसएसओ झुलस गया। जानकारी होने पर स्थानीय लोग उसे सीएचसी मड़िहान ले गए। हालत चिंता जनक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद संविदाकर्मी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रामपुर तैतीास गांव निवासी रणजीत मौर्या मड़िहान विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर एसएसओ के पद पर नियुक्त है। शनिवार को सुबह नौ बजे विद्युत आपूर्ति के लिए ससिरसी सेकेंड फीडर चालू करने गया था। सप्लाई चालू करते समय फीडर मशीन में हाईवोल्टेज करेंट दौड़ने लगा। जिससे वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। कमरे में पहुंचे अन्य कर्मचारी की शोरगुल पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे आनन फान में सीएचसी मड़िहान ले गए।