फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों को दी 12 लाख की सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। सदर तहसील में एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ व दैवीय आपदा पीड़ित तीन लोगों को सहायता धनराशि दिया। एसडीएम सदर ने आरटीजीएस के माध्यम से सीधे पीड़ितों के खाते में सहायता राशि भेजा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरुप आपदा पीड़ितों को 24 घंटे में सहायता राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दैवीय और बाढ़ आपदा से तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें विकास खंड मझवां के महामलपुर में दीवार गिरने से कृष्ण कुमार गौड़ के पिता सुरेश कुमार गौड़ 40 और माता निशा 38 की मौत दीवार में दबने से हो गई थी। वहीं छानबे के नगवासी में आशा देवी के पति राजेश पांडेय की मौत बिजली गिरने से हो गई थी। सरकार द्वारा प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि दी गई। मंगलवार को एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी ने परिजनों के खाते में आरटीजीएस से 12 लाख रुपये भेजा। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जाएगी। पीड़ित व्यक्ति सीधे संपर्क कर अपनी समस्या बताएं जिससे उनका निराकरण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें