फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से डूब गई फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शेरवां ।जमालपुर ब्लॉक के निचले हिस्से में सोमवार को मंगलवार को भारी बारिश होने से जलप्लावन की स्थिति उत्पन्न हो गई । मंगलवार को शाम छह बजे के बाद तेज बरसात होने से इसुफपुर गांव के सीवान में भोका नाले पर बने रेगुलेटर जाम होने से इसुफपुर, पसही के सिवान में रोपी गई धान की फसल डूब गई है। डोहरी गांव के पास जिवनाथपुर कंनचनपुर मार्ग पर बना रेगुलेटर जलकुंभी से जाम होने से भोका नाले का पानी सीवान में घुस रहा है। पसही गांव के पास चन्द्रप्रभा नदी में बने रेगुलेटर के जाम होने के चलते पानी का बहाव नहीं हो रहा है। जलकुंभी के जाम होने से जेसीबी मशीन से दोपहर बाद से हटाने का प्रयास सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा कराया जा रहा है लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली है। जब कि नदी पर बने रेगुलेटर की पानी रोकने की छमता 70 फिट है।नदी में पानी 70 फिट के ऊपर होने के बावजूद वाटर लेबल कायम रखने के चलते रेगुलेटर को नहीं खोला जा रहा है। चन्द्रप्रभा नदी मूसाखंड डिवीजन के अवर अभियनंता पी निरंजन का कहना है कि अभी वाटर लेबल कंट्रोल में है। वहीं किसानों का कहना है कि रात में भारी बरसात होती है तो पिछले साल की स्थिति पैदा हो सकती है। देखते ही देखते किसानों की खून-पसीने की कमाई पानी की भेंट चढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें