फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से अब तक भेजा गया 411 सैंपल, प्रतिदिन का एवरेज 15

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले से अब तक 411 लोगों का सैंपल भेजा गया है। इसमें 375 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले से प्रतितिदन सैंपल लेने का ऐवरेज 15 है। शुरुआत में अधिक सैंपल गए। अब सैंपल भेजने की गति कम हुई है।
विज्ञापन

जिले में मार्च माह में विदेश से लौटने वाले चार लोगों का सैंपल भेजा गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद दो अप्रैल से लगातार सैंपल लिया जा रहा है। शुरुआत में जमातियों का सैंपल लेने के बाद प्रतिदिन 20 से 25 सैंपल लिया जा रहा है। तीन पाजिटिव मरीज होने पर सैंपल की संख्य बढ़ी थी। स्वास्थ्यकर्मियों का भी सैंपल भेजा गया। फिलहाल जिले के दो और भदोही के एक संक्रमितो के स्वस्थ्य होने के बाद सैंपल लेने की की संख्या घटी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में तीन दिन के बाद प्रतिदिन 25 सैंपल लेने का आदेश आया था। उसके बाद आवश्यकतानुसार सैंपल लिया जा रहा है। मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आने वाले संदिग्ध का सैंपल लिया जा रहा है। इसके अलावा जो गांव हाट स्पाट है या शेल्टर होम के संदिग्धों का सैंपल वहां जाकर लिया गया। मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आकर जांच कराने वाले पर लक्षण मिलने पर डाक्टर उनकी कोरोना जांच कराएगा। जांच बिल्कुल नि:शुल्क है। उसकी कोई फीस नहीं ली जा रही है।
रिजर्व है 80 किट
मिर्जापुर। कोरोना संदिग्ध की ओरो और नोजो फेरेंजियल स्वाब जांच के लिए भेजा जाता है। इस कीट को वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया कहते है। 411 सैंपल लिया जा चुका है। 80 कीट बचा हुआ है। किट वाराणसी बीएचयू और लखनऊ से मंगाई जा रही है। जांच कीट को ट्रिपल लेयर और कोल्ड करके ले लिया जाता है।
विज्ञापन

पाजिटिव जमाती समेत चार का भेजा गया सैंपल
मिर्जापुर। जिले से बुधवार को विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती अहरौरा के बसाढ़ी निवासी पाजिटिव जमाती समेत चार का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। संक्रमित का चौथा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इसकी पूर्व की तीनों रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। इसके साथ रहे तीन अन्य संक्रमिता की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई। संक्रमित जमाती के अलावा मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क क्लीनिक में आने वाले तीन अन्य का सैंपल लिया गया। पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसमें डाक्टर समेत दो स्वास्थ्य कर्मी और फीवर डेस्क में आने वाले संदिग्ध है।
तीन को क्वारंटीन से छोड़ा, तीन रखे गए
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में रखे गए जौनपुर से लौटे युवक और चुनार निवासी दो भाईयों की रिपोर्ट पूर्व में निगेटिव आई थी। 14 दिन क्वारंटीन रहने के बाद बुधवार को उन्हें छोड़ दिया गया। तीन अन्य को क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

ये है कोरोना मीटर रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- एक पाजिटिव (जमाती)
क्वारंटीन किए गए-
23 - जमाती- मस्जिद से लोहंदी के शेल्टर होम में स्थानांतरित
08 - जमाती (रिपोर्ट निगेटिव आई)
03- (गैर प्रांत से आए लोग)
234- मड़िहान, जिगना, हलिया लालगंज के शेल्टर होम में (मजदूर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें