फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब ! हमरे घरवा में कुछ खाए के नाहिं बा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। घरवा में कुछ खाए के नाहिं बा। हमरे खतवा से कुछ पैइसवा निकाल दा। हमरे बऊवन क पेट भरि जाई। यह गुहार क्षेत्र के विभिन्न बैंकों पर पहुंची रही महिलाओं की ओर से बैंककर्मियों से लगाई जा रही है। कड़ी धूप में स्थानीय लोगों की लंबी कतारे सुबह से ही लगी देखी जा रही हैं। बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों को पसीने छूट रहे हैं। पैसे के चक्कर में गरीब धूप में ही घंटो समय बिता रहे हैं। काफी समय के बाद कैश काउंटर पर पहुंचते हैं तो उन्हें यह कहकर वहा से लौटा दिया जाता है कि आपके खाते का केवाईसी अपडेट करना है। लॉक डाउन समाप्त होने के बाद आइएगा। यह सुनकर पुरुष व महिलाएं कर्मचारियो से पैसे के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें