जिले में पिछले 22 दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे है। शनिवार को 41 संक्रमित मिले है। अब तक पांच बाद 50 से अधिक संक्रमित मिल चुके है। शनिवार को 55 लोगों के स्वस्थ होने पर उनका डिस्चार्ज किया गया। जिले में एक्टिव केस की संख्या 230 हो गई है।
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 715 है। शनिवार को डिस्चार्ज होने पर अब तक 11 हजार 367 लोगों स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 118 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 230 है। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में शनिवार को 2471 की रिपोर्ट आई है। इसमें 35 संक्रमित मिले है। छह संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। शनिवार को जो संक्रमित मिले उसमें 31 पुरुष और 10 महिला है। पांच अन्य जनपद के अस्पताल में भर्ती है। बाकी होम आईसोलेशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 65 हजार 214 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 63 हजार 954 की रिपोर्ट आई है। 1260 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में छह लाख 83 हजार 502 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।