फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 3348 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की शनिवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें 3348 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 35,368 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 32,020 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी पाली में इंटरमीडिएट की व्यावसायिक परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 768 में से 722 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, 46 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत व कृषि की परीक्षा के लिए पंजीकृत 3963 विद्यार्थियों में से 3630 परीक्षा में शामिल हुए। 333 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
13 अप्रैल को पुन: कराई जाएगी इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा
मिर्जापुर। मवैया स्थित एसके इंटर कॉलेज श्रीपट्टी में 30 मार्च को निरस्त की गई इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा अब 13 अप्रैल को पहली पाली में सुबह 8:00 से नवीन परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर पर कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर 30 मार्च को द्वितीय पाली में हुई इंटरमीडिएट अंग्रेजी नए पाठ्यक्रम की परीक्षा उसी संकेतांक से कराई गई थी, जिसपर प्रदेश के 24 जिलों में होने वाली परीक्षा निरस्त की गई थी। इसलिए इस परीक्षा को भी निरस्त किया गया है। बता दें कि इसी संकेतांक का पेपर आउट होने की बात कही गई थी। इस कारण प्रदेश के 24 जिलों की अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त की गई थी।
विज्ञापन

लॉ तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा से तीन परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मिर्जापुर। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की प्रथम पाली में केबी कालेज में कुल पंजीकृत 607 परीक्षार्थियों में से 580 उपस्थित रहे। 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लॉ तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत 232 परीक्षार्थियों में से 229 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीबीए तृतीय सेमेस्टर में सभी 39 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में स्नातकोतर तृतीय सेमेस्टर में 411 परीक्षार्थियों में से 401 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दस अनुपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. अरविंद कुमार मिश्र एवं आंतरिक सचल दल के संयोजक डॉ. शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ. करनैल सिंह, डॉ. राजेश कुमार यादव, डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. प्रतिमा भारतीय एवं डॉ. रीता सिंह ने कक्षवार परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें