फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 32 सौ मरीजों की हुई जांच

Mon, 25 Jan 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब विंध्याचल की ओर से रविवार को नगर के लालडिग्गी स्थित सेंट मार्क्स लान में वृहद नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। गैलेक्सी हास्पिटल वाराणसी के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पूर्वांचल के चिकित्सकों की टीम ने करीब 32 सौ मरीजों की जांच व परामर्श के साथ ही दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब विंध्याचल के तत्वावाधन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। कार्यक्रम संयोजक केके पांडेय एवं पंकज खत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन करने से गरीब व असहाय मरीजों को काफी फायदा मिलता है। स्वास्थ्य शिविर में डा. वीडी तिवारी ने मस्तिष्क रोग व नसों से संबंधित मरीजों की जांच की और उनको उचित परामर्श प्रदान कर संतुष्ट किया। इसी क्रम में डा. नित्यानंद पांडेय, डा. अजय कुमार पांडेय, डा. डीके सिन्हा, डा. विवेक गौतम, डा. केएन मिश्र, डा. समता पांडेय, डा. वीएस पांडेय, डा. मो. इब्राहिम, डा. ओपी प्रजापति, डा. राकेश पारीक, डा. निहारिका, डा. विकास त्रिवेदी आदि चिकित्सकों की टीम ने ह्दय, किडनी, हड्डी, दंत, आंख, कान, गला आदि रोगों से संबंधित मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें