शहरनामा की फोटो--- उमरिया में ग्रामीणों की शिकायतें सुनती छानबे अपना दल एस विधायक रिंकी कोल।-स
उमरिया पिपरा में अधिकारियों के साथ अपना दल (एस) विधायक ने सुनीं समस्याएं, जमीन, पानी और बिजली के मुद्दे रहे प्रमुख
हलिया। विकासखंड हलिया के उमरिया पिपरा पंचायत भवन में सोमवार को जन चौपाल में छानबे से अपना दल (एस) की विधायक रिंकी कोल ने तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। चौपाल में 32 शिकायतें आईं लेकिन एक भी निस्तारण नहीं हुआ। चौपाल में भूमि विवाद, नाली, खड़ंजा, पेयजल, बिजली, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, पेंशन तथा बाणसागर नहर में पानी नहीं पहुंचने से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से उठीं। 32 शिकायतों में 23 राजस्व विभाग, पांच ब्लॉक, दो बिजली निगम और दो सप्लाई विभाग से संबंधित थीं।
विधायक रिंकी कोल ने संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि सभी शिकायतों की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विमल प्रकाश पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र यादव, उपखंड अधिकारी (विद्युत) दिलीप कुमार, राजस्व निरीक्षक अशोक दुबे, पंचायत सचिव सुनील चतुर्वेदी, लेखपाल संतोष कुमार साही, थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।