फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 32 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
सिटी क्लब के सभागार में नियु​क्ति पत्र के साथ चयनित आंंगनबाड़ी सहायिकाएं, सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन स्थित सिटी क्लब के सभागार में बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र की 32 नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयत्नशील है।
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं हमारे समाज के नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नव चयनित सभी सहायिकाओं को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी सभी चयनित सहायिकाओं को शुभकामनाएं दीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर राधेश्याम पाल ने किया। इस दौरान नेहा गुप्ता, सविता गुप्ता, सर्वेश्वरी मिश्रा, संतोषी मोदनवाल, पूनम देवी, लक्ष्मी तिवारी, शिवानी चौधरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें