शेरवां। क्षेत्र के सहिजनी हर्दी गांव निवासी व युवक कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र शंकर पाठक को उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पार्टी मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रिसर्च विभाग उत्तर प्रदेश गौरव कपूर ने मिठाई खिला कर बधाई दी है।
कहा कि इनके मनोनयन से जनपद में कांग्रेस पार्टी मजबुत होगी। पाठक की जनपद के किसानों में अच्छी पैठ होने से संग़ठन ने जिम्मेदारी दी है। बधाई देने वालों में शिवधनी बियार, रमेश चौहान, आशुतोष सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, रामअचल सिंह, गणेश शंकर सिंह, आशु सिंह, मोहित चौबे, अजय सिंह, महेंद्र व राजेंद्र सिंह आदि शामिल हैं।