फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी बालिका योजना के लिए लाइव हुआ सीएम का संबोधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गुरुवार को लखनऊ में लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम व उनके संबोधन को जिला मुख्यालय सहित जनपद के विभिन्न विकास खंड सभागार में लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। इसे देखने के लिए संबंधित विकास खंड के ग्राम पंचायत से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सूचना विभाग की ओर से एलसीडी पर यह प्रसारण दिखाया गया। जिगना, छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर टेलिकास्ट के जरिए मुख्यमंत्री संम्बोधन कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का 15 सौ, मीनी आंगनबाड़ी का 1250 और सहायिकाओं के साढ़े सात सौ रुपए मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा से उपस्थित आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी सहायिकाओं में हर्ष व्याप्त रहा। इस दौरान सीडीपीओ बबिता सिंह, रामरुप यादव तथा सुपरवाइजर मौजूद रही। जमालपुर, योगी सरकार द्वारा शुभारंभ किए गए किशोरी शक्ति योजना का सीधा लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। बड़ी संख्या में लाइव टेलीकास्ट का प्रसारण देखने के लिए भारी संख्या में कार्यकत्रियां मौजूद रही। किशोरी शक्ति योजना के तहत स्कूल न जाने वाली 11 से 14 वर्ष की किशोरियों को प्रत्येक माह पोषाहार एवं देशी घी का वितरण और नैपकिन पैड का वितरण किए जाने की जानकारी दी गई। इस दौरान बीडीओ हेमंत कुमार सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष सुजीत सिंह, सुपरवाइजर कल्याणी देवी, चंद्रकांता पांडेय, सावित्री देवी, हीरावती देवी, मनोरमा देवी, सीमा सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे। चुनार, नगर स्थित नरायनपुर ब्लाक सभागार में गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किशोरी शक्ति योजना का शुभारंभ लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया। कार्यकम में योजना के तहत 11 वर्ष से 14 वर्ष तक की विद्यालय जाने वाली किशोरियों को प्रत्येक माह अनाज, पोषाहार के साथ देशी घी तथा नमकीन पैकेट वितरण जाएगा। टीकाकरण के साथ ही स्नातक शिक्षा पूर्ण करने वाली किशोरियों के खाते में धन भी भेजी जाएगी। प्रत्येक माह की आठ तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर किशोरी दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान, खंड विकास अधिकारी धनश्याम प्रसाद, सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन, अर्चना सिंह, सुधा देवी, अर्चना श्रीवास्तव, माधुरी आदि प्रमुख मौजूद रही। हलिया स्कीम फाल-ए-डोल सेंटर गर्ल्स योजना का शुभारंभ। हलिया विकासखंड के सभागार कक्ष में गुरुवार को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के द्वारा किशोरी शक्ति योजना का शुभारंभ लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र से आई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समेत सहायिका, मिनी कार्यकत्री व सुपरवाइजर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव प्रधान गलरा अरूण कुमार मिश्र ने किया। प्रसारण के दौरान खंड विकास अधिकारी दीनदयाल वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी हलिया राजेश कुमार गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें