विंध्याचल। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित शिवपुर रेलवे क्रासिंग पर 44 करोड़ 96 लाख 75 हजार रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। पुल बनाने के लिए अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकरियों को भेजा गया प्रस्ताव मंजूर हो गया है। पुल निर्माण के लिए वर्तमान समय में दस करोड़ 61 लाख 36 हजार रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही पुल निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू होगा।
गौरतलब है कि विंध्याचल आने वाले दर्शनार्थी शिवपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते काफी देर खड़े रहते हैं। इससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं पटेगरा नाला के पुल की ऊंचाई कम होने के कारण बड़े वाहन विंध्यधाम तक नहीं पहुंच पाते थे। इसको देखते हुए स्थानीय अधिकारियों ने शिवपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव बनाकर रेलवे के अधिकारियों के पास भेजा। जिस पर अधिकारियों ने मुहर लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद मुगलसराय के बीच स्थित शिवपुर रेलवे क्रासिंग संपार संख्या 10 भन पर दो लेन का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। ओवरब्रिज का निर्माण मेें 44 करोड़ 96 लाख 75 हजार रुपया की लागत आने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्यपाल ने धन भी जारी कर दिया है। भूमिअधिग्रहण करने के लिए आठ करोड़ 61 लाख 36 हजार रुपया एवं प्रशासिनक वित्तीय कार्य के लिए दो करोड रुपया स्वकृति प्रदान किया गया है। इस पुल बनाने का जिम्मा उतर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड लखनऊ को सौपा गया है।
इनसेट
विंध्याचल। ओवरब्रिज नहीं होने से विध्यधाम में रोडवेज बस, बड़े वाहन सहित चार पहिया वाहनों के आने में कठिनाई होती थी। इलाहाबाद व कानपुर मेजा नैनी आदि शहरों से माता के दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले दर्शनार्थियों के वाहन पटेगरा नाला के पुल की ऊंचाई कम होने से धाम में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे। वहीं अन्य यात्रियों को बस पकड़ने के लिए धाम से एक किलोमीटर दूर अमरावती चौराहा या कालीखोह मोड़ तक जाना पड़ता है। इस पुल बन जाने से आने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
वर्जन
विंध्याचल के शिवपुर रेलवे क्रासिंग पर 44 करोड़ 96 लाख 75 हजा रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनाया जाएगा। पुलिस बनाने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएगा।
दीपक भारद्वाज
सहायक मंडल अभियंता रेलवे