फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड पुल की बारिश की दीवार टूटी, रेलवे पटरी बैठ गई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। चुनार-चोपन रेलवे पटरी पर बन रहे अंडर ग्राउंड पुल की दीवार बारिश से गिर गई। इससेे पटरी धंसने से चुनार सोनभद्र मार्ग पर रेल परिचालन ठप हो गया है। प्रधान अखिलेश्वर सिंह की सूचना पर रेलवे के टीआई मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ क्षेत्र में लगातार बारिश से लूसा स्टेशन से चार किमी सोनभद्र की तरफ 20 नंबर अंदर ग्राउंड पुल की दीवार गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे अचानक गिर गई। जानकारी होते ही मौके पर टीआई एहतियात के लिए पहुंच गए। बताया कि अभी कोई ट्रेन गुजरने लायक ट्रैक नहीं है। धनसिरिया ग्राम प्रधान गांव वालों के साथ मौके पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों की धान की रोपाई बंद कराकर अंडरग्राउंड पुल का निर्माण किया जा रहा था, जिसमें घटिया सामग्री के उपयोग होने से उसकी दीवार गिरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें