इलाहाबाद मंडल के डीआरएम अमिताभ ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद विंध्याचल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। पुरोहित राजन पाठक ने डीआरएम को दर्शन पूजन कराया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में हो रहे विकास कार्यों की अधिकारियों से जानकारी ली।
इस दौरान विश्राम गृह, मेला टिकट घर के अंदर जाकर देखा। हाल को केवल नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए खोलने केे कहा। परिसर में ही बन रहे कर्मचारियों के लिए आवास के अंदर जाकर उसके गुणवत्ता देखी। निर्देश दिए कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हो, एक खराब जनरेटर पड़ा है। उसे हटाने के लिए निर्देश दिया। बरसात में टीन शेड से पानी गिरने की शिकायत पर उसे बदलने को कहा। 30 जून तक एक्सलेटर सीढ़ी और 15 जुलाई तक लिफ्ट का उद्घाटन करने का लक्ष्य रखने की बात बताने पर उसे समय से पूरा करने को कहा।
पत्रकारों से बताया कि उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थलो में से एक है। मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने अपने ओर से रेलवे स्टेशन को सुंदरीकरण करने का कार्य कर रही है। चारों तरफ बाउंड्री वॉल टूटी फूटी बार-बार को जोड़ना जिसमें पार्क उभार आगे चैन फ्लेक्स वोट के माध्यम से एक रंग में रंग रहने का कारण चल रहा है जो शादी नवरात्र के पहले तक लगभग सभी कार्य पूर्ण कर ले जाएंगे।