फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तरा फीडर में आई खराबी, एक दर्जन गांव अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तमाम कवायदों के बाद भी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। तारों के जर्जर होने के कारण ब्रेकडाउन से लोग आजिज आ गए हैं। बस्तरा फीडर में आई खराबी के चलते लालगंज के दर्जन भर गांवों की बिजली गुल है। इसके चलते रविवार रात प्रभावित गांवों के लोगों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली गुल होने से युवाओं में नव वर्ष के स्वागत का उत्साह भी फीका पड़ गया।
विज्ञापन

लालगंज बस्तरा फीडर में तकनीकी गड़बड़ी से बिजली आपूर्ति रविवार की शाम अचानक बंद हो गई। लालगंज तहसील क्षेत्र के युवाओं ने नए वर्ष के स्वागत में अपने स्तर से जश्न कार्यक्रम बनाया था लेकिन बिजली गुल होने से उनका उत्साह फीका पड़ गया। बस्तरा ,लालगंज ,डुहिया, खैरही, कटाई, रजई आदि गांवों के लोग सोमवार की दोपहर 12 बजे तक परेशान रहे लेकिन बिजली नहीं आई। इस फीडर के लोगों का कहना है कि आए दिन रात में विद्युत दगा दे जाती है। बिजली नहीं रहने से गांव के बच्चे व महिलाएं टीवी पर नएवर्ष का कार्यक्रम नहीं देख सकीं। बस्तरा फीडर का तार वर्षों पुराना है। जो कभी बदला ही नहीं गया है। विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों का कहना था कि तार टूट गया है। वहीं अवर अभियंता तेजराम गौतम ने का कहना है कि फाल्ट ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें