थाना क्षेत्र के रामपुर पुलिया के पास ट्रक की चपेट में आने से 58 वर्षीय एक व्यक्ति की गुुरूवार की शाम मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर लालगंज विजयपुर मार्ग पर को जाम कर दिया। नाराज लोग फरार चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पीके यादव ने लोगों को समझा बुझा कर जाम खोलवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के रामपुर वासिद अली गांव निवासी यासिन खां 58 वर्ष गुरूवार की शाम रानीबारी गांव स्थित पशुशाला गया था। वहां से पैदल अपने घर आ रहा था। जैसे ही गांव के सरहद के पास पहुंचा कि लालगंज से गिट्टी लोडकर गैपुरा की ओर जा रहे ट्रक ने रौद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई । चालक ट्रक को कुशियरा जंगल में खड़ा करके फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग नाराजगी जताते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने लोगो को समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।