फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रयोदशी का मेला आज से,होगा दर्शन पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कोटार नाथ शिव मंदिर पर शुक्रवार को पौष माह के त्रयोदशी पर लगने वाले मेले में लाखों शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे। हलिया विकास खंड के कोटार गांव में अदवा नदी के मध्य में स्थित भव्य प्राचीन शिव मंदिर स्थित है जहां प्रति वर्ष पौष माह के त्रयोदशी पर मेला लगता है जिसमें क्षेत्रीय तथा पड़ोसी जनपद के श्रद्धालु शुक्रवार की भोर से ही दर्शन पूजन करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था हेतु थानाध्यक्ष विनोद दुबे ने मेला क्षेत्र का जायजा लिया इलाकाई पुलिस तथा एक प्लाटून पीएसी फ़ोर्स लगाई गई है। मंदिर के पुजारी राजा राम गिरि ने बताया की मेले में दो लाख से ऊपर श्रद्धालुओं की भीड़ रहने की संभावना है। एडीओ पंचायत पीयूष दुबे ने बताया की 20 सफाईकर्मियों की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगा दी गई है। मेला परिसर चतुर्दिक चार किलोमीटर क्षेत्र में लगेगा जहां पर दर्शनार्थियों को पीने के पानी के लिये दो हैंडपंप हैं लेकिन ये ठीक से पानी नहीं दे रहे हैं। ग्राम प्रधान कोटार शांति कोल तथा शिवधनी कोल की तरफ से अलाव जलवाने तथा रुकने वालों के लिये पुआल की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें