फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से मूर्तियों पर लगाए जीएसटी को हटाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। चुनार पॉटरी समिति व युवा मूर्ति व्यापार मंडल के बैनर तले मूर्ति कारोबारियों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर मूर्तियों से सुनील कुमार मिश्रा जीएसटी को हटाने की मांग की। उनको प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। कारोबारियों ने कहा है कि चुनार के पारंपरिक पॉटरी उद्योग के बंद होने के बाद शिल्पकार आजीविका चलाने के लिए प्लास्टर आफ पेरिस की मूर्तियां बना रहे हैं। इस पर जीएसटी लगने से व्यापार में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मूर्ति कारोबारी बैंक या महाजनों से कर्ज लेकर किसी तरह अपनी जीविका चला रहे हैं। मूर्ति उद्योग इस कुटीर उद्योग ही है। इसका कच्चा माल बाहर से मंगाना पडता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के छोटे-छोटे व्यापारी मूर्तियां ले जाते हैं और बेचते हैं। जीएसटी के चलते माल मंगाने औैर भेजने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में इसको जीएसटी के दायरे से बाहर किया जाए। यह जीएसटी नहीं हटाया जाता है तो मूर्ति कारोबार चौपट हो जाएगा। तमाम लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। राजेंद्र प्रसाद प्रजापति, दिनकर मौर्या, रामदुलारे प्रजापति, सुभाष प्रजापति, मनीष कुमार, रामकिसुन, दुर्गा प्रसाद, ओमप्रकाश, दुर्गा वर्मा आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें