फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 31 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, एक का पत्र शिकायत मिलने के बाद रोका

विज्ञापन
कोन ब्लाक सभागार में आंगनबाड़ी सहायिका को प्रमाण पत्र देते भाजपा नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र।।
विज्ञापन
कोन ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम, नगर विधायक बोले- महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम
विज्ञापन

चील्ह। कोन ब्लॉक के सभागार में मंगलवार को बाल विकास परियोजना के तहत चयनित 31 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। 32 सहायिकाओं का चयन हुआ था, लेकिन मनौवा गांव की एक चयनित सहायिका के विरुद्ध शिकायत मिलने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने नियुक्ति पत्र अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और उद्यमी अनिल कुमार सिंह ने चयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इससे पहले विधायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि महिलाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं के लिए सरकारी सेवाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। समाजसेवी अनिल कुमार सिंह ने चयनित सहायिकाओं से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। महिलाओं की आत्मनिर्भरता से परिवार और समाज दोनों को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर बीडीओ शैलेंद्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्योतिमा सिंह, एडीओ आईएसबी राजेश सिंह, रविंद्र जायसवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद कुमार पांडे, सुरेश सोनकर, संदीप सिंह और अजय सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें