फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर प्रतियोगिता में रही प्रथम

विज्ञापन
ट्राफी के साथ 39वीं वाहिनी पीएसी की टीम। स्रोत- पीएसी
विज्ञापन
मिर्जापुर। 53वीं अंतर वाहिनी पीएसी राइफल, पिस्तौल शूटिंग और आर्म्स एफिशिएंसी रेस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर ने प्रथम स्थान, 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ ने द्वितीय स्थान और 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नौ एमएम कार्बाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पीसी सुनील कुमार ने हासिल किया, जबकि नौ एमएम रिवॉल्वर/पिस्टल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरक्षी आर्मोरर चंद्रेशधर दुबे ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी पूर्वी जोन की विभिन्न वाहिनियों के उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन किया। समापन मुख्य अतिथि पुलिस उप-महानिरीक्षक सेक्टर वाराणसी मनोज कुमार सोनकर ने किया।
विज्ञापन

अंतर वाहिनी प्रतियोगिता में पीएसी की 10 प्रतिष्ठित वाहिनियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पर उपसेनानायक देवेंद्र सिंह, सहायक सेनानायक दिनेश सिंह यादव, सहायक सेनानायक उस्मान, शिविरपाल मशबूल हसन, सहायक शिविरपाल राहुल सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक मनोज कुमार सिंह, दिवाकर राय, महेंद्र नाथ, विनय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें