फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव मैदान में 251 उम्मीदवार

Wed, 30 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के अंतिम दिन मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ। अंतिम दिन 130 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


जिसमें विकास खंड सिटी में सर्वाधिक 54, मझवां में 43, कोन में 27 और सबसे कम सीखड़ ब्लाक में मात्र छह नामांकन हुए। अंतिम दिन नामांकन के बाद अब पहले चरण के लिए विकास खंड सिटी, कोन, सीखड़ और मझवां 251 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

सिटी ब्लाक में सर्वाधिक 119 और सीखड़ ब्लाक में सबसे कम 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रही।  नामांकन के दौरान क्षेत्राधिकारी श्वेता  श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष शहर कोतवाल, पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ  मुुस्तैद रहे।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम  न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव अधिकारी और अपर जिलाधिकारी  वित्त व  राजस्व विजय बहादुर की निगरानी में पहले चरण के लिए अंतिम दिन नामांकन मंगलवार को हुआ।

दूसरे दिन सिटी ब्लाक के लिए 54, कोन ब्लाक के लिए 27, मझवां  के लिए 43 और सीखड़ के लिए सबसे कम मात्र छह उम्मीदवारों सहित 130 उम्मीदवारों ने  नामांकन किया।

सिटी ब्लाक के एआरअो एसपी श्रीवास्तव ने  बताया कि सिटी के लिए वार्ड एक से हरिओम, लक्ष्मीदेवी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शैलेषचंद्र, अलिखेश सिंह, राधेश्याम, राजकुमार, बेबी ने, वार्ड दो से ज्ञान प्रकाश दूबे,  मंजू पांडेय पत्नी मंटू पांडेय, ज्ञानेंद्र शुक्ला, विजयलक्ष्मी, सोमारुलाल, रामेश्वर प्रसाद, विपिन मिश्रा, अरुण, मुंशीराम, रविशंकर, महेश, राजेश कुमार तिवारी, राम शिरोमणि ने, वार्ड तीन से आरती सिंह पत्नी संजय सिंह, विनोद, विजय, अनिल, सुभाष, बृजलाल, संजय सिंह, सतीष, मनोरमा मिश्रा, संध्या ने, वार्ड चार से रेहाना, रुबी यादव, चंपा देवी, मीना, उषा, सीमा, रन्नो, फूलमती, सुुधा निषाद, प्रमिला और वार्ड पांच से रमेश बेलदार, लालमनी, कमलेश, श्यामलाल, रामप्रकाश, लालाचंद्र, उमाशंकर, काशीनाथ, प्रदीप, फुन्नूलाल, विनय, हरिशचंद्र ने नामांकन किया।

कोन के एआरओ रईस अहमद ने बताया कि कोन के लिए वार्ड एक से श्रद्घा अग्रहरि, सुनीता, मीना देवी, ममता सिंह, बिंदु देवी, उर्मिला, सुषमा और फुन्ना देवी ने, वार्ड दो से बाबू लाल, आनंद, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमारी, अखिलेश, शिवजतन, अजित, रीता ने तथा वार्ड तीन से रीता यादव पत्नी बलराम यादव, पारो, अमरावती, शिवकुमारी, अंजली तिवारी, नीलम, पार्वती, सोमारी, किरन, श्यामदेई, मीरा ने नामांकन किया।

मझवां  के एआरओ तथा डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि वार्ड एक से जोखन राम, रणधीर, अनाथ, महेंद्र, जय प्रकाश, दिनेश, संतोष, छोटेलाल कौशल, घिन्नी, राम, राजमणि, मुन्ना, राजू ने, वार्ड दो से गुड़िया पति दिनेश सरोज, राम नरायण, संत लाल, उषा देवी, राजीव, गुड्डू, गायत्री देवी, दिनेश, कैलाश, वंदना, शोभा, बेबी, उर्मिला ने तथा वार्ड तीन से पवांरु, कंचन, संतोष, गिरीश द्विवेदी, दिलीप, शीष, शीतला, आनंद, प्रकाश, विजय, नंदलाल, सुनील, बच्चालाल, अरविंद, सुरेश यादव, वंशीधर और विद्यासागर ने नामांकन किया।
विज्ञापन


सीखड़ के एआरअो तथा जिला प्रोवेशन अधिकारी पुनीत टंडन ने बताया कि सीखड़  ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड एक से मुकेश सिंह, साधो, जय प्रकाश तथा वार्ड दो से बबिता देवी, विजय कुमारी, माधुरी देवी सहित छह ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें