फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजरी चालान के लिए भीड़

Tue, 29 Sep 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन के बाद बैंक खुलने से नगर क्षेत्र में स्थित कई बैंकों पर नगर सहित ग्राम्यांचलों के ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


सोमवार को नगर के डंकीनगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रुपया निकालने एवं जमा करने के लिए ग्राहकों का रेला उमड़ पड़ा।

स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य गेट से लेकर पैरियाटोला तक ट्रेजरी चालान के लिए तथा बैंक में पैसा जमा करने व निकालने के   लिए ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। लंबी कतार में खड़े    ग्राहकों को नियंत्रित करने के   लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, बावजूद इसके   ग्राहकों की संख्या में कमी नहीं दिखाई दे रही थी।

चिलचिलाती       धूप में कतार में खड़े ग्राहक पसीने-पसीने हो रहे थे, बावजूद उनके उत्साह में कोई कमी नजर नहीं दिखाई दे रही थी, वह कतार में  लगे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें