मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास मंगलवार को दोपहर में पास लेने के चक्कर में पिकअप व बोलेरो सवार के बीच आपस में विवाद हो गया। इस बीच मौके पर एक दरोगा पहुंच गए तो बोलेेरो सवार फरार हो गया। जिसके बाद पिकअप चालक ने बोलेरो सवार पर 25 हजार रुपये छिनैती करने का आरोप लगाया। राजगढ़ चौकी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है।
मंगलवार को दोपहर में वाराणसी से भूसा बेचकर वापस आ रहे पिकअप सवार को राजगढ़ चुनार मार्ग पर सेमरी गांव के पास पीछे से आ रहे बोलेरो सवार से पास देने के चक्कर में विवाद हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे सोनभद्र जनपद के एक दरोगा पहुंच गए। वेे पिकअप चालक व बोलेरो सवारों को पकड़कर राजगढ़ चौकी ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते से मौका पाकर बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। जिसके बाद पिकअप चालक ने राजगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर 25 हजार छिनैती का आरोप लगाया। राजगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पिकअप चालक भूसा बेचकर वापस आ रहा था। पीछे से बोलेरो सवार कुछ लोग आ रहे थे। पास नहीं देने पर बोलेरो सवार लोगों ने पिकअप चालक को रोक कर मारपीट की। पिकअप चालक ने 25 हजार छिनैती का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध लग रह है। इसकी जांच की जा रही है।