फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मिले पाजिटिव, स्वस्थ होने पर 25 की हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सोमवार को लगातार 43वें दिन कोरोना के 24 नए मरीज मिले। जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1120 हो गई है। सोमवार को 25 लोगों के स्वस्थ्य हानेे पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 751 हो गई है। एक्टिव केस 351 है। 172 लोग होम हाईसोलेशन में है। जिले में अब तक 18 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि सोमवार को एक हजार 493 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इसमें 24 पाजिटिव पाए गए है। तीन की रिपोर्ट दूसरे जिले से आई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में चील्ह अनिरुद्धपुर पुरबपट्टी में एक पुरुष, रमईपट्टी में एक महिला, रामपुर वासिद अली लालगंज में एक पुरुष, सुरेकापुरम में एक पुरुष, नटवा रोड में एक पुरुष, दुर्गा देवी में एक पुरुष, शिवाला महंथ में एक पुरुष, शिवपुर बाजार में तीन पुरुष व छह महिला, मझवां में दो पुरुष, एसडीएम कर्यालय चुनार में दो पुरुष, टटहाई रोड में एक पुरुष, महामलपुर कछवां में एक पुरुष, मोर्चाघर में एक महिला है। 25 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। इसमें 20 पुरुष और पांच महिला है। जिले में अब तक 33 हजार 408 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 32 हजार 62 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 346 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 15 हजार 328 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 141 हाट स्पाट है। इसमें 73 ग्रामीण और 68 शहरी क्षेत्र में है। 172 लोग होम आईसोलेशन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें