मिर्जापुर। जिले में पिछले छह दिनों से कोरोना संक्रमण का ग्राफ गिरता जा रहा है, जो राहत की बात है। शुक्रवार को 24 संक्रमित मिले तो 125 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया है। जिले में इस समय संक्रमितों की संख्या घटने और स्वस्थ होने होने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस समय एक्टिव केस की संख्या 440 हो गई है।
शुक्रवार को 24 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 779 हो चुकी है। 123 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10 हजार 248 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 91 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 28 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में एक मरीज है। 305 लोग होम आईसोलेशन में है। 97 दूसरे जिले में भर्ती है। नौ मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो हजार 128 की रिपोर्ट आई है। इसमें 24 संक्रमितों में 17 पुरुष और सात महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 92 हजार 294 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 90 हजार 36 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 258 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 94 हजार 915 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 332 हाट स्पाट है। 256 ग्रामीण और 76 शहरी क्षेत्र में है। छह को निजी कोविड केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।