मिर्जापुर। नए साल के पहले दिन बुधवार को जिले में कोई बड़ी आपराधिक घटना तो नहीं घटी, लेकिन पुलिस की तरफ से सबसे ज्यादा गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। जिले के 18 थानों में सात में सबसे ज्यादा 23 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पांच थानों में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। देहात कोतवाल, पड़री, ड्रमंडगंज, चील्ह और कछवां थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सात थानों में सबसे ज्यादा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इसमें जिगना थाने में चार, संतनगर में चार, राजगढ़ में दो, जमालपुर में तीन, अहरौरा में चार, लालगंज में तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। लूट, चोरी और मारपीट के मामलों में आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किए गए। शहर कोतवाली में शराब के साथ पकड़े गए दो लोगों का शांति भंग में चालान किया गया। कटरा कोतवाली में तमंचा के साथ पकड़े गए, विंध्याचल में पशु तस्करी में एक, देहात कोतवाली और चील्ह थाना में शांतिभंग में दो लोगों का चालान हुआ। मड़िहान में शराब के साथ पकड़ी गई एक महिला, चुनार में शराब के साथ पकड़े गए दो, लालगंज में गुंडा एक्ट में तीन, मिनी गुंडा एक्ट में 10 और शराब के साथ पकड़े गए दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। हलिया थाने में शराब के साथ पकड़े गए दो लोगों पर मुकदमा हुआ।