मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में लगे पांच दान पेटिकाओं को प्रशासनिक भवन में सीसी कैमरे की निगरानी व नायब तहसीलदार कल्पना की मौजूदगी में बुधवार को खोला गया। देर शाम तक रुपयों की गणना पूरी हुई। पांच दान पात्रों में कुल 22 लाख 12 हजार 485 रुपये मिले। यह धनराशि विंध्य विकास परिषद के अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा करा दिए गए।
इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक के नितिन कुमार भारती, कैशियर अभिजीत मलिक, धाम सुरक्षा प्रभारी चंद प्रकाश पांडेय के अलावा राजस्व विभाग के अमीन विजय शंकर दूबे, प्रदीप दूबे, सूरज सोनकर, ज्ञानेंद्र पाठक, शिवकुमार चौरसिया, सुभाष शुक्ला, भैया राम आदि मौजूद रहे।