फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें आउट आफ स्कूल बच्चों को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती जूनियर हाईस्कूल में चार दिनों से चल रहे आउट आफ स्कूल बच्चों का प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा इन आउट आफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण दो चरणों में किया गया था। पहले चरण में दो दिन प्राथमिक विद्यालय व अंतिम दो दिन उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों को प्रशिक्षित किया गया। डीसी समेकित शिक्षा केशराज सिंह ने इन आउट आफ स्कूल बच्चों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीसी सामुदायिक सहभागिता चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि इस वर्ष जिले में 2102 आउट आफ स्कूल बच्चे चिह्नित किए गए हैं। प्रशिक्षक अखिलेश दुबे व आशुतोष त्रिपाठी ने अध्यापकों को प्रशिक्षित किया। शिविर में अंतिम दिन 43 अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें