कछवां। पॉलिथीन के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। इसका इस्तेमाल होता पाए जाने पर संबंधित दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। ये बातें नगर पंचायत अध्यक्ष पंधारी कुमार यादव ने शनिवार की शाम व्यापारियों के साथ हुई बैठक में कही।
कहा कि शासनादेश के बाद पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयारियां 15 जुलाई तक पूरी करने की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दुबे को सौंपी गई थी। नगर विकास विभाग 15 जुलाई को 50 माइक्रॉन तक के पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करेगा। उन्होंने नगर को पॉलिथीन मुक्त करने में सभी व्यापारियों का सहयोग मांगा। अधिशासी अधिकारी राजेद्रं कुमार दुबे ने कहा कि पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए व्यापारियों की बैठक सोमवार को धर्मशाला में बैठक बुलाई गई है। प्रतिबंध के बाद जो व्यापारी पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़ा जाएगा उस पर पहली बार 500 रुपये, दूसरी बार 2000 हजार रुपये जुर्माना और सजा का भी प्रावधान है। इस अवसर पर प्रधान लिपिक दूधनाथ, सभासद कृष्ण कुमार जयसवाल, अनिल सेठ, सुबास मौर्या, सनातन सिंह, अजय सेठ, मनोज सिंह, सतीश सिंह, संजू मोदनवाल, उमेश केशरी, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।