फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे से बिजली नहीं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। तकनीकी गड़बड़ी के चलते क्षेत्र में 48 घंटे से बिजली गुल है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट भी पैदा हो गया है। परेशानियां झेल रहे लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा और बड़ी संख्या में बाजारवासियों ने प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम लालगंज को ज्ञापन देकर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की। ऐसा न होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बाजारवासियों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कटौती और फाल्ट में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसके कारण विकास खंड के 53 गांव अंधेरे में हैं। बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी हो रही है। बाजारवासियों ने आरोप लगाया कि आए दिन सिस्टम खराब रहता है। कभी लालगंज तो कभी मिर्जापुर पथरहिया केंद्र का पैनल बिगड़ जाता है। ऐसी स्थिति में पूरे विकास खंड की परेशानी बढ़ जाती है। इसमें जर्जर तार तो ब्रेकडाउन का उत्पाद केंद्र हो चुका है। चार फीडरों वाले उपकेंद्र का हाल ये है कि लालगंज टाउन, लालगंज लहंगपुर, लालगंज दुबार, लालगंज बस्तरा फीडर में बारी बारी से ब्रेकडाउन रहता है। थोड़ी सी हल्की हवा चलने पर जर्जर तार टूटकर झूले जा रहे हैं जिससे पूरे फीडर को बंद कर दिया जा रहा है। ऐसा किसी समय हो रहा है। समस्य ये है कि कारोबारी पावर कनेक्शन का बिल देकर परेशान हैं। इस तरह की कटौती से व्यापार और पेयजल व्यवस्था पर सीधे असर पड़ रहा है। मासूम बच्चों की तो नींद हराम हो गई है। लालगंज बस्तरा फीडर की हालत दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। कही न कहीं तार टूटने जा रहा है। ज्ञापन का नेतृत्व कर रहे संतोष केशरवानी ने उपजिलाधिकारी सुनील कुमार मिश्र से विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रभात त्रिपाठी, मल्लू सोनी, सोनू केशरी, सियाराम केशरी, मनोज केशरवानी,धनंजय सोनी, दिल्लू, वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें