मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना के पास ट्रक की चपेट में आने से आर्यकन्या स्कूल वासलीगंज की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
पड़री थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर पाठक निवासिनी छात्रा रागनी 16 वर्ष पुत्री बेचूराम बुधवार को वासलीगंज स्थित आर्यकन्या इंटर कालेज में पढ़ने जा रही थी। भरूहना के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया।