फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने नवीनीकरण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। ग्राम पंचायतों के लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत प्रेरकों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षा प्रेरकों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर नवीनीकरण कराने की मांग किया साथ ही नवीनीकरण के नाम पर हो रहे शोषण को रोकने की गुहार लगाया। कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।
विज्ञापन

आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेरकों ने धरने के बाद जिलाधिकारी से मिल कर अपनी व्यथा बताई। प्रेरकों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर नवीनीकरण करने की मांग की। कहा कि नवीनीकरण के नाम पर प्रधान द्वारा अनावश्यक परेशान किया जाता है। जिलाध्यक्ष विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि साक्षर भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर प्रेरकों को तैनात किया गया है। प्रेरकों की ड्यूटी चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता, चुनाव ड्यूटी, पल्स पोलियो, बीएलओ आदि में लगाया जा रहा है। प्रेरकों द्वारा निष्ठापूर्वक कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा अल्प मानदेय दिया जा रहा है, जिससे जीविकोपार्जन करने में परेशानी हो रही है। हर वर्ष प्रेरकों को नवीनीकरण कराना पड़ता है जिसमें कई विभागों और ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर कराना पड़ता है। नवीनीकरण के नाम पर परेशान किया जा रहा है। प्रेरकों का कई तरीके से शोषण किया जा रहा है। इस दौरान चंद्रकला यादव, चंद्र प्रकाश पटेल, राजू बाबू, बबिता यादव, इंद्रावती देवी, विनीता जायसवाल, अंजूलता सिंह, पूजा बिंद, वीरेंद्र सिंह, अनारकली, रंजना यादव, निर्मला देवी, विमल यादव आदि ने जल्द नवीनीकरण कराए जाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें