फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. उपाध्याय ने राजनीति की नई व्याख्या: बाबू राम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत पिछड़ा वर्ग सम्मेेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बाबू राम निषाद, फाफामऊ के विधायक विक्रमाजीत मौर्य ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन के मूल में लोक मंगल और राष्ट्र हित समाहित है। उन्होंने राष्ट्रधर्म, आध्यात्म और संस्कृति का सनातन पुंज बताते हुए राजनीति की नई व्याख्या की। वे गांधी, तिलक और सुभाष की परंपरा के वाहक थे। मोदी पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करने जा रहे हैं, जिसमें अति पिछड़े लोग के तमाम पिछड़ी जातियां हैं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि शिक्षा समाज में भेद नही एकात्मभाव निर्माण करने वाली हो। भारत के पब्लिक स्कूल इस उद्देश्य के प्रतिकूल हैं। शिक्षण संस्थाओं का स्तर ऊंचा उठाए जाने की आवश्यकता है। भाजपा का चिंतन राष्ट्र के प्रति रहता है। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्रा कंचन निषाद, पूनम यादव, शिवजतन यादव, रामजतन बिंद, डा. चिंतामणि मौर्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी और संचालन अशोक मौर्य व जवाहर लाल मौर्य ने किया। इस दौरान गंगा सागर दूबे, लाल बहादुर सिंह, पूर्व सांसद राम सकल, उत्तर मौर्य, रामनवल निषाद, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां सुचिस्मिता मौर्य, महामंत्री रा जेंद्र सिंह, रमेश दूबे, विरेंद्र प्रताप यादव, मोनू मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें