फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों से लिए जा रहे भर्ती शुल्क पर राज्यमंत्री भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के किसी भी सरकारी चिकित्सालय में भर्ती शुल्क नहीं लिया जा रहा है और न कोई नया आदेश जारी हुआ है। मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों से भर्ती शुल्क वसूल करना अनुचित है। यह बात ये बातें ग्राम विकास समग्र विकास एवं चिकित्सा विभाग राज्यमंत्री महेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और मनमाने तरीके से शुल्क लगाने वाले प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई जा जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बारह बजे राज्यमंत्री महेंद्र सिंह विंध्याचल दर्शन के लिए पहुंचे। पूजन के बाद बाहर निकलने पर मीडिया ने पूछा कि प्रदेश के किसी भी सरकारी चिकित्सालय में मरीजों से भर्ती के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। बनारस के पांडेयपुर स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय, कबीर चौरा स्थित शिव प्रसाद गुप्ता मंडलीय चिकित्सालय में भी मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इसके बावजूद यहां के मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों से 34 रुपया भर्ती शुक्ल वसूल किया जा रहा है। प्रावइेट वार्ड की फीस भी सौ रुपये से बढ़ाकर कूलर के इस्तेमाल करने पर 167 रुपये कर दी गई है। मनमाने तरीके से लिए जा रहे शुल्क की जानकारी होने पर राज्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि शासन ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इसकी मुझे जानकारी नहीं थी। अगर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ऐसा कर रहे है तो एक टीम भेजकर इसकी जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें