फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खंड स्तरीय रोजगार मेला में 212 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के बथुआ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को खंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन हुआ। इस रोजगार मेला में 680 अभ्यर्थी शामिल हुए जिनमें से 212 का चयन किया गया।
विज्ञापन

इसके पहले केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने फीता काटकर, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मेला का उद्घाटन किया। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवा योजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार विशिष्ट अतिथि थे। नोडल अधिकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें