फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग गांवों में मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के सिकटा गांव निवासी हृदय नारायण ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि सिकटा गांव स्थित धान क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए आया था। बोरी को धान क्रय केंद्र के एक स्थान पर रख दिया था। जगह को अपना बताकर पवारी कला गांव निवासी ऋषभ सिंह ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन में जुट गई है। वहीं दूसरे मामले में थाना क्षेत्र के सोठिया कला गांव निवासिनी जलेबा कुमारी पत्नी धर्मपाल ने तहरीर देकर बताया कि गांव स्थित हैंडपंप पर पानी भर रही थी। किसी बात को लेकर गांव निवासी चंद्रावती पत्नी सुरेश ने बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें