फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 सौ लोगों को किया गया पाबंद नौ सौ असलहे जमा कराए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के मददेनजर पुलिस ने अबतक पांच हजार तीन सौ लोगों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबंद किया है। इसके साथ ही अभी तक लगभग नौ सौ लाइसेंसी असलहे जाम कराए हैं। दो लोगों को अभी तक जिला बदर किया गया है। एक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। अभी तक पूरे जनपद में पुलिस ने 5300 लोगों को 107- 116 के तहत पाबंद किया है। चुनाव तक लगभग 15 हजार लोगों को पाबंद किए जाने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली, कटरा, देहात, पड़री, लालगंज, जिगना, चील्ह, कछवां, हलिया, मड़िहान, चुनार, अहरौरा, जमालपुर आदि थाना क्षेत्रों में सौ- सौ लोग पाबंद किए जा चुके है। शातिर अपराधियों को जिला बदर किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक दो लोगों को जिला बदर किया जा चुका है। एक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि जनपद में छह हजार से अधिक लाइसेंसी असलहे है। जिसमें से अभी तक नौ से अधिक असलहे समस्त थाने में जमा करा लिए गए हैं। बाकी को जमा कराने की कार्रवाई चल रही है। चुनाव में अधिकांश असलहे जमा करा लिए जाएंगे। इसके अलावा अवैध शराब बनाने एवं बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक तीन हजार किलो लहंग बरामद कर नष्ट किया जा चुका है। 100 से अधिक आरोपियों को लगभग पांच सौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें