फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले से स्वय सहायता समूहों को मिलता है बढावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के सिटी क्लब में बसंत शिल्प मेला का उद्घाटन जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने मंगलवार को फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाए गए मेले का भ्रमण करके उत्साह बढ़ाया। कहा कि ऐसे मेले के आयोजनों से कुटीर उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, साथ ही मेले में खादी उद्योग जैसे उत्पादों को प्रोत्साहन मिलता है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट डीपी मिश्रा ने कहा कि मेले के माध्यम से खादी सहित अन्य कुटीर उद्योगों को एक मंच देने का अच्छा प्रयास है। नगर के सिटी क्लब में स्वामी विवेकानंद एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में खादी, हस्त शिल्प तथा सूक्ष्म उद्योग प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजक नम्रता चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार एवं कला संस्कृति के प्रोत्साहन एवं प्रचार प्रसार से समाज में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। बसंत शिल्प मेला के माध्यम से स्वनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विपणन होगा। प्रदर्शनी में लगभग 70 स्टाल लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले के माध्यम से लोगों तक स्वनिर्मित उत्कृष्ट उत्पादों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, सुषमा पांडेय, उमा बरनवाल, जसविंदर, अखिलेश अग्रहरि, रितेश श्रीवास्तव, नीरज, अभिनव प्रताप सिंह, राहुल सोनकर, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें