मिर्जापुर। जनपदीय स्काउट- गाइड रैली की शुरुआत बुधवार से होगी। तीन दिनों तक चलने वाली रैली की तैयारियों को मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह की देखरेख में अंतिम रूप दिया गया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी ने रैली के लिए मैदान सहित अन्य तैयारियों को पूर्ण कराया।
डीआईओएस ने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य छह, सात और आठ दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में मौजूद रहेंगे। विद्यालय समय से तैयारियां पूरी कर लें। स्काउट व गाइड को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्काउट संवर्ग में सदर तहसील की टीमें एएस जुबिली इंटर कॉलेज, चुनार तहसील की टीमें शिव इंटर कॉलेज तेलियागंज, लालगंज तहसील और मड़िहान तहसील की स्काउट टीमें बीएलजे इंटर कॉलेज में ठहरेंगी जबकि गाइड गुरुनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कालोनी में चुनार, मड़िहान और लालगंज की सभी गाइड टीमें रुकेंगी। सदर तहसील की टीमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज और नेशनल कान्वेंट स्कूल ब्रहमचारी कुंआ के पास में रुकेंगी। इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त कुलदीप शुक्ला, डा. बीनारानी सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, आनंद कुमार, राजन सोनकर, विनय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
रैली को स्काउट गाइड तैनात
मिर्जापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में जनपदीय स्काउट गाइड रैली बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने स्काउट- गाइड की ड्यूटी लगाया है। उन्होंने राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, धीरेंद्र प्रताप सिंह, निराशा सिंह, ललिता देवी, राम सकल यादव, डा. विजय शंकर, नीलम सिंह, आरती कटियार, अनिल त्रिपाठी, डा. दिनेश कुमार सिंह, एकलाख अहमद, पुनीत सिंह, सर्वेश सिंह, सुनील सिंह, इंदू गुुप्ता, प्रियदर्शी पार्थ सारथी, रचना सिंह, आराधना देवी, कीर्ति सिंह, संध्या सिंह, सत्यदेव, संतोष गुप्ता, नरसिंह बहादुर, प्रदीप दूबे, अमित प्रजापति, योगेंद्र सिंह, दीपक विश्वकर्मा, हिमांशु सिंह सहित 35 स्काउट गाइड की ड्यूटी लगाया गया है। सभी स्काउट गाइड निर्धारित ड्रेस में पहुंचे।