फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ आपदा पीड़ितों को मिलेगा आवास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बाढ़ पीड़ितों को अब बेघर नहीं रहना पड़ेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना से उनको घर दिया जाएगा। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने इसके लिए शासन से स्पेशल पैकेज की मांग की है। उन्होंने 393 पीड़ितों की सूची भी शासन को भेजी है। जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों पर लगातार नजर बनाए रखे हैं, जिससे बाढ़ पीड़ितों की शासन से मिलने वाली हरसंभव मदद की जा सके।
विज्ञापन

जिले में बारिश और बाढ़ के चलते जनपद में 756 लोगों के आवास गिर गए थे। उन लोगों जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। आवासहीन व्यक्तियों को घर उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने शासन से स्पेशल पैकेज की मांग की थी। उन्होंने 393 पीड़ितों के लिए आवास उपलब्ध कराने की मांग किया। इसके लिए डीएम ने शासन को पीड़ितों की सूची भी भेज दी है। परियोजना निदेशक हरिचरण सिंह ने बताया कि बाढ़ पीड़ित 756 में से 338 पीड़ितों को आवास दिए जा चुके हैं। वहीं 25 पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयन करके आवास दिया गया है। इसके अलावा 393 पीड़ितों का नाम आर्थिक, सामाजिक व जातिगणना की सूची में नहीं था। ऐसे में उनके लिए स्पेशल पैकेज की मांग करनी पड़ी। छानबे में 71, हलिया में 12, राजगढ़ में 10, लालगंज 133 और पटेहरा में 167 पीड़ितों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें